फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पार्क सुंदरीकरण प्रतियोगिता के पहले दिन मेयर ने 55 में से 29 पार्कों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पार्क सुंदरीकरण प्रतियोगिता को लेकर मेयर ने शुक्रवार को आवेदन करने वाली समितियाें के पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने 29 पार्कों का निरीक्षण किया। हालांकि प्रतियोगिता के लिए 55 पार्क समितियों ने आवेदन किया हुआ है। बाकी पार्कों का निरीक्षण शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर के साथ निर्णायक मंडल के सदस्य भी रहे, जिनमें एक्सईएन संदीप सिहाग, जेई अंकुर व कुलदीप, बागवानी जेई सुमित व सुपरवाइजर नरेंद्र श्योराण शामिल है। निर्णायक मंडल ने एकता पार्क प्रेम नगर, मधुसुदन पार्क प्रेमनगर, न्यू अग्रसेन कॉलोनी पार्क, सेठ छाजूराम पार्क, क्रांतिमान पार्क मटका चौक, स्मृति वन डिफेंस कॉलोनी, मिनी सेक्टर कॉलोनी पार्क वार्ड नंबर 19, नरेंद्र शर्मा मेमोरियल पार्क साकेत कॉलोनी, विजय पार्क सेक्टर 15, सरस्वती पार्क हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चार धाम पार्क पटेल नगर, सामने हाउस नंबर 504 सेक्टर 13, मॉडल पार्क सेक्टर 13, सामने हाउस नंबर 1253 सेक्टर 13, विज्डम पार्क सेक्टर 13, गंगा पार्क सेक्टर 16-17, यमुना पार्क, त्रिवेणी पार्क सेक्टर 16-17, अरावली पार्क सेक्टर 16-17, मॉडल पार्क सेक्टर 16-17, अर्जुन पार्क सेक्टर 16-17, सद्भावना पार्क सेक्टर 16-17, जय हिन्द पार्क सेक्टर 16-17, बैंक कॉलोनी पार्क, सर छोटूराम पार्क सर छोटूराम कॉलोनी, विंग कमांडर साहिल गांधी मेमोरियल मॉडल पार्क पीएलए का निरीक्षण किया।

इनके आधार पर दिए जाएंगे अंक
- पार्कों मे बनाई जाने वाली आर्गेनिक खाद : उगाई गई घास

- पार्क की साफ-सफाई

- पार्क मे उगाए गए फूल व नर्सरी
- पार्क में पक्षियों के लिए घोंसलों व उनके दाना के लिए प्रबंध


समितियों ने मेयर को पिछली प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि के लिए टोका
इस दौरान कुछ पार्क समितियों ने मेयर को पिछली प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि के लिए टोका। इस पर मेयर ने उन पार्क समितियों से कहा कि आप काम बता दीजिए, उस राशि से निगम पार्क में काम करवा देगा। बता दें कि पार्क समितियां उनके बैंक खातों में पुरस्कार राशि ट्रांसफर करने की मांग कर रही है। यह मुद्दा निगम की हाउस की बैठक में उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें