फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नकाबपोश युवकों ने महंत को पीटा, मामला दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। सुल्तानपुर गांव के देवी नाथ मंदिर के महंत सुशील नाथ को दो नकाबपोश युवकों ने पीट दिया। हांसी सदर थाना पुलिस ने महंत की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जींद जिले के गांव लिजवाना निवासी सुशील नाथ गांव सुल्तानपुर के देवी नाथ मंदिर में महंत हैं। पुलिस को दी शिकायत में सुशील ने बताया कि वह पिछले करीब 10 साल से इस मंदिर में रहते हैं। वह 19 जून की रात करीब नौ बजे सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र की बाइक पर सवार होकर गांव सुल्तानपुर से धमाना की ओर जा रहे थे। राजेंद्र बाइक चला रहे थे और वह पीछे बैठे थे।
इंडियन स्कूल के पास पहुंचने पर दोनों लोग वहां बैठ गए। उसी समय धमाना की तरफ से एक बाइक पर दो नकाबपोश युवक वहां आए। उन्होंने उन्हें डंडों से पीट दिया। इससे उनके माथे, हाथ और पांव पर चोट लगी। हमला होने पर राजेंद्र मौके से भाग गया। बाद में लौटे राजेंद्र के साथ उन्होंने हांसी के नागरिक अस्पताल में इलाज करवाया। हांसी सदर थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें