फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला में रिलायंस पेट्रोल पंप पर बाइक सवार नकाबपोशों ने दिया लूट की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
बरवाला में लूट की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए
विज्ञापन
बरवाला। शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप पर बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने सेल्समैन से 33 हजार रुपये की नकदी लूट ली। नकाबपोश बदमाश टोहाना मार्ग की ओर से बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी गौरव शर्मा भी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन नरेंद्र व रवि ने बताया कि वे वीरवार शाम को पेट्रोल पंप पर थे, इस दौरान टोहाना मार्ग की ओर से एक बाइक पर तीन नकाबपोश लोग आए। उनके अनुसार तीनों के हाथ में पिस्तौल थे। उन्होंने आते ही ब की कनपटी पर पिस्तौल लगाते हुए कैश देने की देने के लिए कहा। एक बदमाश ने सेल्समैन को थप्पड़ भी मारे। घबराए सेल्समैन ने अपने पास मौजूद 33,740 रुपयों की नकदी बदमाशों को थमा दी। बदमाशों ने दोनों सेल्समैन से नकदी छीन कर ऑफिस के अंदर रखा कैश लाने के लिए कहा। एक बदमाश एक सेल्समैन के बगल में पिस्तौल लगाकर उसे ऑफिस में ले गया और सभी दराज आदि खंगाली। लेकिन उन्हें यहां कुछ नहीं मिला। इसके अलावा बदमाश एक सेल्समैन का मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर बरवाला की तरफ फरार हो गए। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें