फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से सुलह करवाने का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव में रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर उसके पति से सुलह करवाने का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि कई साल पहले क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति से शादी हुई थी। कुछ समय बाद पति से अनबन हो गई। पति से अनबन के बाद गांव का ही एक व्यक्ति मिला उसने मेरे पति से सुलह करवाने की बात कहीं। उसके बाद व्यक्ति ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाया। जब मुझे होश आया तो मैं राजस्थान में उसकी बहन के घर थी। उसने वहां पर मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और कहा कि अगर, इस बारे में किसी को बताया तो तेरी अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप पर भी मेरी फोटो लगा ली। उसकी बहन ने भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर व्यक्ति उसकी बहन और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें