हिसार। उमरा के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक मंजीत सिंह मलिक को भारतीय जूनियर तीरंदाजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है। 8 से 16 दिसंबर तक जेद्दा (सऊदी अरब) में होने वाले एशिया कप और वर्ल्ड रैंकिग टूर्नामेंट में मुख्य कोच के रूप में जाएंगे। भारतीय तीरंदाज संघ ने 24 नवंबर से 8 दिसंबर तक सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर में भारतीय टीम का शिविर लगाया गया है। इससे पहले मंजीत मलिक यूथ ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, वर्ल्ड कप, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी भारतीय तीरंदाजी टीमों के कोच रह चुके हैं।