नारनौंद। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की स्थानीय शाखा में नकली सोना गिरवी रखकर ऋण लेने के मामले में पुलिस ने आरोपी वार्ड-13 निवासी अजमेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले चुकी है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपियों ने 305 ग्राम नकली सोना गिरवी रखकर दो अलग-अलग मामलों में ऋण प्राप्त किया था। एक मामले में आरोपियों ने 6.96 लाख रुपये और दूसरे में 9.93 लाख रुपये का लोन लिया था। संवाद