फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: घर के अंदर सो रहा व्यक्ति जिंदा जला, पत्नी सुबह चाय देने आई तो घटना का पता चला

Sun, 15 Jan 2023 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

कमरे के अंदर रखा हुआ फ्रिज और अन्य सामान भी जल गया। पत्नी और बच्चे पड़ोस में चाचा के घर गए हुए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को गांव ले गए। कयास यही लगाया जा रहा है शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में आग लगने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
कमरे के अंदर रखा हुआ फ्रिज और अन्य सामान भी जल गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सूर्य नगर की गली नंबर 11 में रहने वाले 40 वर्षीय कर्ण की जलने से मौत हो गई। रविवार सुबह कमरे के अंदर उसका शव जली हालत में मिला। फ्रिज और अन्य सामान भी जला मिला है। कयास यही लगाया जा रहा है शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में आग लगने से हादसा हुआ। एचटीएम थाना पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन शव को लेकर गांव खरबला लेकर चले गए।

विज्ञापन


सुबह पत्नी आई तो पता चला 
जानकारी के अनुसार कर्ण एक फैक्टरी में सफाई कर्मचारी का काम करता था और परिवार के साथ सूर्य नगर की गली नंबर 11 में बलवान सिंह के मकान पर किराये पर रहता था। उसकी पत्नी सोनू अपने तीन बच्चों के साथ शनिवार रात को अपने चाचा के घर गई थी। रात को कर्ण कमरे में अकेला सो रहा था। सुबह उसकी पत्नी चाय लेकर घर आई तो उसने देखा कि कमरे के अंदर से धुआं बाहर आ रहा था।

यह देख उसने पड़ोसियों को बताया और कमरे को खोलकर देखा तो अंदर धुआं ही धुआं और फर्श पर कर्ण जली हुई हालत में था। कमरे के अंदर रखा हुआ फ्रिज और कपड़े जली हुई हालत में थे। यह देख परिजनों को सूचना दी वे मौके पर पहुंचे और शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव खरबला ले गए। 
विज्ञापन


फ्रिज पर रखा हुआ था खाना 
सूचना मिलने पर सूर्य नगर पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके जाने से पहले परिजन शव को लेकर गांव चले गए थे। फ्रिज के ऊपर टिफिन में रोटियां रखी हुई थीं। पुलिस का कहना है कि हमारे आने से पहले परिजन शव को लेकर गांव चले गए। कयास लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट के कारण फ्रिज में आग लगने से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें