हांसी। सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय का माहौल पैदा करने के आरोप में ढाणी राजू निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल हिसार भेज दिया गया है। जांच अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने का आरोपी अपने गांव के बस स्टैंड पर खड़ा है। टीम ने छापा मारकर आरोपी को दबोच लिया। संवाद