फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लंपी की वैक्सीन लगे एक साल हुआ पूरा, दोबारा न फैले फिर शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
हिसार के गोअभयारण्य में पशुओं को वैक्सीन लगाते कर्मचारी। संवाद 
विज्ञापन
हिसार। पशुपालन विभाग ने लंपी की बीमारी को लेकर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। 21 अगस्त से गोशालाओं से अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इसके तहत जिले में करीब 1.64 लाख गोवंश को एलएसडी वैक्सीन लगाई जाएगी। 15 सितंबर तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल गोवंश में लंपी की बीमारी ने काफी कहर ढाया था। इस बीमारी के कारण काफी गोवंश की मौत हुई थी। साथ ही इस बीमारी से गोवंश की दूध देने की क्षमता भी प्रभावित हुई थी। इस बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग ने गोवंश को एलएसडी वैक्सीन लगाई थी। चूंकि इस वैक्सीन का असर एक साल का रहता है और अब वैक्सीनेशन को हुए एक साल पूरा हो चुका है। ऐसे में एहतियात के तौर पर फिर से वैक्सीन लगाई जा रही है ताकि यह बीमारी दोबारा से गोवंश न आए।

ऐसे चलेगा अभियान
पशुपालन विभाग के अधिकारियों की मानें तो चार माह से ज्यादा की उम्र वाले सभी गोवंश को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। सबसे पहले सभी गोशालाओं के पशुओं को यह वैक्सीन लगेगी, क्योंकि यहां संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा रहता है। इसके बाद बेसहारा पशुओं और फिर पशुपालकों के पशुओं को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद जिन पशुओं को उम्र चार माह से ज्यादा हो जाएगी और जिन्हें पहले वैक्सीन नहीं लगी थी, उन्हें यह लगाई जाएगी।
विज्ञापन


गोअभयारण्य में भी लगाई जा रही वैक्सीन
ढंढूर में स्थित नगर निगम के गोअभयारण्य में एलएसडी वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां करीब 4700 गाय व नंदी हैं। अभी तक करीब 1200 गोवंश को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन के कारण निगम ने पशु पकड़ने का अभियान फिलहाल बंद किया हुआ है। निगम कर्मचारियों की मानें तो अभियान शुरू होने के साथ ही यहां लाए जाने वाले गोवंश का पहले वैक्सीनेशन किया जाएगा और उसके बाद इन्हें पशुओं के साथ रखा जाएगा। इसके लिए एक अलग बाड़े की व्यवस्था की गई है। वीरवार को गोअभयारण्य में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जसबीर सिंह हुड्डा, उपनिदेशक डॉ. सुभाष जांगड़ा, वेटरनरी सर्जन डॉ. गर्विता, वीएलडीए रोहताश कुमार आदि मौजूद रहे।

पूरे प्रदेश में यह वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में यह अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान को लेकर विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। - डॉ. सुभाष जांगड़ा, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें