फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बंगाल की खाड़ी से बना कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश के पास पहुंचा, आज-कल बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र प्रदेश के पास पहुंच गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी व पश्चिमी हिस्सों में बुधवार व वीरवार को बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में प्रशांत महासागर में बना चक्रवातीय तूफान यागी म्यांमार के रास्ते से कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया, फिलहाल यागी के अवशेष एक नए कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो कर अधिक कम दबाव के क्षेत्र में बदल कर उत्तरी पूर्वी राजस्थान और हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पास पहुंच गया है। इससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है।
इसके असर से 19 सितंबर तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिणी व पश्चिमी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद सितंबर के आखिर में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फिलहाल हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से मानसून की विदाई अभी नहीं हो रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की विदाई की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें