हिसार। सातरोड खुर्द गांव में बुधवार रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले फायर किया। इसके बाद ठेके से करीब 30 से 40 हजार रुपये लूट फरार हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और सीआईए टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू दी। जानकारी के अनुसार सातरोड गांव स्थित शराब ठेके पर प्रदीप नाम का कारिंदा मौजूद था। उसने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे दो युवक बाइक पर आए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इस दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और फायर कर दिया। इसके बाद दूसरे युवक ने गल्ले में हाथ मारा और करीब 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इसके बाद प्रदीप ने शराब ठेके के मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। संवाद