फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अल्ट्रासाउंड सेंटर से हटा ताला, अब प्रतिदिन होगी जांच, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा हिसार

विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बैठे हुए मरीज। 
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल में सोमवार से नियमित अल्ट्रासाउंड जांच शुरू हो गई है। अब यह सेंटर रविवार को छोड़कर अन्य सभी दिन ओपीडी समय में खुला रहेगा। सोमवार को पहले दिन यहां करीब 15 मरीजों की जांच हुई। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। मंगलवार को पहले की तरह हिसार के चिकित्सक की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

बाकि दिनों में एसएमओ ही जांच करेंगे। इससे पहले नागरिक अस्पताल में मरीजों को समय पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। अल्ट्रासाउंड महज सप्ताह में मंगलवार के दिन होते थे। ऐसे में मरीजों को करीब सप्ताहभर तक इंतजार करना पड़ता था। खासकर गर्भवती महिलाओं को इससे परेशानी हो रही थी। उन्हें अस्पताल में जांच के लिए बार-बार आना पड़ता था। अमर उजाला ने इस खबर को 10 अप्रैल व इससे पहले स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली अभियान के दौरान प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सीएमओ सहित आला अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आया था। चार दिन पहले स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक मनीष बंसल ने नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया था। उस दौरान अमर उजाला ने स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर से बातचीत की थी और उनके सामने अल्ट्रासाउंड की समस्या रखी थी। तब उन्होंने अल्ट्रासाउंड जांच नियमित करने के निर्देश दिए थे। साथ ही एसएमओ की डयूटी लगाई थी। बता दें कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नियमित होने से मरीजों को फायदा होगा। क्योंकि मरीजों को जांच के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में या फिर प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ता था। प्राइवेट सेंटरों में मरीजों को 800 रुपये में अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें