फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं की दिशा बदलने से दिन के तापमान में आई हल्की गिरावट, प्रदेश में आज व कल आंधी, अंधड़ या हल्की बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हवाओं की दिशा बदलने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आज व कल आंधी, अंधड़ या हल्की बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 2 मई की रात से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बना है। इससे 3 व 4 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों गरज-चमक, अंधड़ या 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 3 मई को कुछ स्थानों पर 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
क्षेत्र तापमान
हिसार एएमएफयू 45.6
सिरसा 45.1
नारनौल 44.5
रोहतक 42.6
फतेहाबाद 42.4
भिवानी 41.6
गुरुग्राम 41.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें