फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुबह छाए हल्के बादल व धुंध, दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा

विज्ञापन
हिसार में बुधवार सुबह छाई धुंध में धुंधला नजर आता जिंदल टावर। 
विज्ञापन
हिसार। शहर में बुधवार सुबह हल्के बादल के साथ धुंध भी छाई। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह साूमान्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। मगर इसके प्रभाव से जिले में बारिश संबंधी गतिविधियां नहीं होगी। इसके असर से वीरवार को भी सुबह के समय हल्की धुंध व बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 25 व 28 फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

बुधवार को शहरवासियों के दिन की शुरुआत हल्की धुंध व बादलवाही से हुई। सुबह ऐसा लगा कि मानों आज धूप नहीं निकलेगी। मगर सुबह 10 बजे मौसम साफ होने लगा और हल्की धूप निकल आई। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश तेज होने लगी। मगर दिन भर ठंडी हवाएं चलीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें