पुलिस को दी शिकायत में भापड़ोदा निवासी जितेंद्र ने बताया था कि वह रोडवेज के रोहतक डिपो में चालक है। 22 साल पहले बहन सुमन की शादी सैनिक छावनी के सामने रहने वाले राजेंद्र के साथ की थी। राजेंद्र आर्मी से रिटायर्ड है। शादी के कुछ समय बाद ही राजेंद्र मेरी बहन के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था।26 जनवरी की दोपहर को राजेंद्र ने हथौड़े से सुमन पर वार कर हत्या कर दी। संवाद