फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हार से सबक लेकर तरुण का गोल्ड जीतने का सपना टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। टोक्यो पैरालंपिक में हार से सबक लेने के बाद पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी तरुण ढिल्लो ने पेरिस पैरालंपिक की तैयारी शुरू की थी। उम्मीद थी कि इस बार स्वर्ण पदक हासिल करेंगे, लेकिन शनिवार को हार के साथ ही तरुण का यह सपना फिर टूट गया। तरुण ढिल्लो का मुकाबला टोक्यो पैरालंपिक के गोल्ड मेडल विजेता के साथ हुआ था, मगर इस मुकाबले में वह 21-7, 21-16 से हार गए और पैरालंपिक से बाहर हो गए। उधर, सातरोड कला में तरुण के परिवार के सदस्यों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों को उम्मीद थी कि इस बार तरुण स्वर्ण पदक हासिल करेगा। हालांकि टोक्यो पैरालंपिक में तरुण ने चौथा स्थान हासिल किया था। तरुण ढिल्लो शनिवार को मुकाबला जीत जाते तो सेमीफाइनल में पहुंच जाते, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बड़े भाई तेजेंद्र बताते हैं कि तरुण को बैडमिंटन खेलते हुए 15 साल से ज्यादा समय हो गया है। बचपन में दोस्तों के साथ गली में फुटबाल खेलते समय तरुण के पैर में चोट लगी थी। संक्रमण बढ़ने के कारण चिकित्सकों ने ऑपरेशन भी किया। काफी समय तक खेल से दूरी बनाए रखी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी और बैडमिंटन को अपना कॅरिअर चुन लिया।
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं
तरुण ढिल्लो अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें 2018 से 2022 तक की उपलब्धियों के आधार पर यह अवार्ड दिया गया था। अब तक राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कई पदक जीत चुके हैं। तरुण के भाई तेजेंद्र ने बताया कि पूरे मैच में वह अच्छा खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण की उपलब्धियां
- वर्ष 2018 में एशियन पैरा गेम्स में सिंगल मुकाबले में स्वर्ण और टीम इवेंट में कांस्य पदक
- वर्ष 2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिंगल व डबल मुकाबले में रजत पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें