फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महिला वर्ग में लाडवा और पुरुषों में एयरफोर्स की टीम बनी चैंपियन

Sun, 19 Feb 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विजेताओं को सम्मानित करते अ​ति​थि।
विज्ञापन
हिसार। लाडवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को तीन दिवसीय बाबा निहालगिरि हैंडबाल कप का समापन हुआ। महिला वर्ग में लाडवा की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबला लाडवा व उमरा की टीम के बीच हुआ। इस मैच में लाडवा ने उमरा को 19-15 से हराकर जीत हासिल की। वहीं, महिला वर्ग में दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। एसएसबी को चौथा स्थान मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार पुरुष वर्ग में एयरफोर्स की टीम चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में एयरफोर्स ने आर्मी को 23-19 से हराया। तीसरे स्थान पर धनाना (भिवानी) व चौथे स्थान पर सीआरपीएफ की टीम रही। कोच महावीर पूनिया ने बताया कि महिला वर्ग में उमरा टीम की रेणू श्रेष्ठ खिलाड़ी व लाडवा की सिमरण श्रेष्ठ गोलकीपर रही। पुरुष वर्ग में एयरफोर्स के अवीन खटकड़ श्रेष्ठ खिलाड़ी व आर्मी के सुनील श्रेष्ठ गोलकीपर चुने गए। विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डीपी वत्स व वशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू पहुंचे। अध्यक्षता सरपंच रामफल पूनिया ने की। मंच संचालन डीपीई कुलदीप नैन व प्रमोद मोर ने किया। इस अवसर पर डॉ. रीतू जैन, रविंद्र, मनवीर शर्मा, डाबड़ा से सरपंच सूर्यदीप, दाहिमा से सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार, संदीप चौधरी, संजय पंघाल, डॉ. कुलदीप आर्य, सुमेर चौधरी, सुरेश, लाडवा से पूर्व क्रिकेटर कुलदीप पूनिया, जिला पार्षद जसबीर जाखल, संजीव आर्य, रमेश सिहाग, परमिंद्र मलिक, प्रधान आनंदराज, पूर्व एसडीओ सत्यवीर पूनिया, नरेश जांगड़ा, विजयपाल, दीपक पंवार, संदीप पूनिया, नवीन पूनिया, प्रदीप लांबा, रणबीर फौजी, कृष्ण पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोच महावीर पूनिया ने बताया कि पुरुष वर्ग में प्रथम रही एयरफोर्स टीम को 51 हजार रुपये व महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रही लाडवा की टीम को 31 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें