फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हैंडबाल अंडर-17 में कुरुक्षेत्र तो अंडर-19 में पानीपत विजेता

Fri, 08 Sep 2023 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार- महाबीर स्टेडियम में कोर्फबाल प्रतियोगिता में मैच खेलती टीम।
विज्ञापन
हिसार। महाबीर स्टेडियम में शुक्रवार को तीन दिवसीय 56वीं राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने किया। अध्यक्षता डिप्टी डीईओ सुनीता पूनिया ने की। प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग में लड़के व लड़कियां हैंडबाल, कुश्ती और कोर्फबाल में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना व नियमों से खेलने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इस मौके पर डिप्टी डीईओ प्रवीन मल्होत्रा, जिला सचिव जगमेंद्र ढांडा, प्राचार्य कृष्ण दुआ, सतेंद्र नेहरा, महेंद्र भादू, कुलदीप नैन आदि मौजूद रहे।

अंडर-17 : लड़कों के वर्ग में हैंडबाल में कुरुक्षेत्र ने महेंद्रगढ़, रोहतक ने कैथल, पंचकूला ने पलवल, गुरुग्राम ने करनाल, रेवाड़ी ने यमुनानगर, फतेहाबाद ने चरखीदादरी, पानीपत ने अंबाला की टीम को हराया। इसके अलावा हिसार, भिवानी, सिरसा, सोनीपत, जींद और फरीदाबाद की टीमें बाई मिलने से अगले राउंड में पहुंच गई।
विज्ञापन

अंडर-14 : पानीपत ने करनाल, कुरुक्षेत्र ने अंबाला, रोहतक ने चरखीदादरी, सिरसा ने पलवल, फरीदाबाद ने पंचकूला, जींद ने यमुनानगर को हराया। इसके अलावा महेंद्रगढ़, हिसार, झज्जर, रेवाड़ी की टीमें बिना मुकाबला खेले अगले राउंड में पहुंच गई।
विज्ञापन

अंडर-19 : पानीपत ने यमुनानगर, पंचकूला ने करनाल, चरखीदादरी ने जींद की टीम को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें