फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election 2024: कुमारी सैलजा बोलीं- विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाईकमान से लूंगी अनुमति

Thu, 29 Aug 2024 01:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

कुमारी सैलजा सांसद बनने से पहले ही विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताती रही हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इन्होंने अपनी पद यात्रा शुरू की थी। इनकी यात्रा का दूसरा चरण 30 अगस्त से हिसार के बरवाला से शुरू होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती हूं। इस बारे में पार्टी हाईकमान से अनुमति लूंगी। अमर उजाला संवाददाता से खास बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा बयान अधूरा है। दीपक बाबरिया ने यह कहा कि कोई सांसद चुनाव नहीं लड़ेगा, अगर वह लड़ना चाहता है तो हाई कमान से अनुमति ले। मैं पहले से ही कह चुकी हूं कि मैं विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक हूं। मैंने यह लोकसभा के चुनाव से पहले ही कह दिया था। हाईकमान के आदेश पर ही मैंने लोकसभा चुनाव लड़ा था और अब भी हाईकमान की अनुमति हुई तो विधानसभा चुनाव लडूंगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की अनुशासित सिपाही हैं। कांग्रेस हाईकमान का जो भी फैसला होगा, वह मान्य होगा। कांग्रेस की पदयात्राओं को प्रदेश भर में भारी समर्थन मिल रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनानी है तो कांग्रेस मजबूत होकर जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ेगी। बता दें कि कुमारी सैलजा सांसद बनने से पहले ही विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताती रही हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इन्होंने अपनी पद यात्रा शुरू की थी। इनकी यात्रा का दूसरा चरण 30 अगस्त से हिसार के बरवाला से शुरू होगा। एससी चेहरा होने के कारण इन्हें मुख्यमंत्री पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हिसार, सिरसा व अंबाला में इनका काफी प्रभाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें