फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलेरी का फाग महोत्सव : पूर्व सरपंच मनीषा व सरोज नंगथला ने 19-19 बार फाग खेल बनाया रिकॉर्ड

विज्ञापन
कुलेरी गांव में फाग खेलते ग्रामीण। 
विज्ञापन
अग्रोहा। कुलेरी गांव में 9वां फाग महोत्सव शुक्रवार को खेला गया। फाग महोत्सव करीब आठ घंटे तक चला। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलराज सहारण, बिमला जाखड़ ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजेंद्र मिठारवाल ने की। महोत्सव में कुलेरी के अलावा किरमारा, श्यामसुख, मीरपुर, सिवानी बोलान, संदोल, अग्रोहा, साबरवास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पूर्व सरपंच मनीषा मिठारवाल व सरोज नंगथला ने 19-19 बार फाग खेलकर रिकाॅर्ड बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुमन सिवाच 17 बार खेलकर दूसरे व सुमन जोगी 16 बार खेल कर तीसरे स्थान पर रही। विजेता महिलाओं को पीतल की टोकनी देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन सुरेश ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें