हिसार में मीडिया से बातचीत करते कैप्टन अजय यादव
- फोटो : Hisar
हिसार। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ईडी और सीबीआई के डर से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। कुलदीप ‘पलटूराम’ हैं और किसी भी पार्टी में टिककर नहीं रह सकते। थोड़े दिनों के बाद वह भाजपा को भी अलविदा कह देंगे। यह कहना है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव का।
वे सोमवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। यादव ने कहा कि आरएसएस को अंग्रेजों का मुखबिर बताने वाले, भाजपा को धोखेबाज बताने वाले कुलदीप भाजपा में ईडी के डर से गए हैं। उन्होंने भाजपा और कुलदीप बिश्नोई को ओबीसी विरोधी करार दिया। सरकार ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण की क्रीमी लेयर को 8 से घटाकर 6 लाख कर दिया। साथ ही इसमें कृषि और सैलरी की आय को भी जोड़ दिया गया। इससे पिछड़ा वर्ग आरक्षण से वंचित हो गया। कुलदीप बिश्नोई ने कभी भी पिछड़े वर्ग के अधिकारों की बात नहीं की। इसलिए इनको अब ओबीसी वर्ग से वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सैनी, कोआर्डिनेटर तेलू राम जांगड़ा, वरिष्ठ नेता बीएल सैनी आदि मौजूद रहे।