गांव नियाणा में रविवार सुबह कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर थाना के एएसआई दिनेेश ने बताया कि नियाणा गांव का रहने वाला बोबुआ रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से भैंसों को जोहड़ में नहलाने के लिए गया था। जब वह गांव की पुलिया पर खड़ा था तो एक स्विफ्ट डिजायर कार में तीन-चार बदमाश आए। उन्हें देेखकर बोबुआ वहां से भागा। बोबुआ के परिजनों के मुताबिक इस घटना के बाद से बोबुआ घर नहीं लौटा। परिजनों ने कार सवार युवकों पर ही बोबुआ के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने बोबुआ के चचेरा भाई प्रदीप की शिकायत पर कार सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।