फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बच्चे का अपहरण कर श्मशान भूमि में ले जाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। ढाणी रायपुर में 5 लोगों ने 12 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उसे श्मशान भूमि में ले गए और वहां पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घायल हालत में बच्चे को छोड़ कर वहां से चले गए। सदर थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ अपहरण कर मारपीट करने का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी रायपुर के पालाराम ने बताया कि 10 फरवरी को 12 साल का बेटा राजेश रात को गांव में बारात देखने के लिए गया था। मेरा बेटा और 10-12 अन्य लड़के बारात में फेंके गए रुपये एकत्रित रहे थे। उसी समय गांव के महेंद्र, सुरेंद्र, सुभाष, सुरता व नवीन मेरे बेटे राजेश के पास आए और उसके साथ हाथापाई करने लगे। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। उसके बाद हमलावर मेरे बेटे को साइड में बुलाकर कार में डालकर ले गए। उसके साथ मारपीट की और श्मशान भूमि की तरफ ले जाने के बाद उतार दिया। मारपीट में बेटे के पेट, कमर, हाथ व गर्दन पर चोट आई। पालाराम का आरोप है कि इसकी वजह रंजिश है। दूसरे पक्ष के परिवार के एक सदस्य ने सरपंच का चुनाव लड़ा था। हमने उनको वोट नहीं दिए और वह चुनाव हार गया था। इसलिए हमारे साथ बार-बार मारपीट कर रहे हैं। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें