फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स : फुटबाल और तीरंदाजी में जीजेयू की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
लखनऊ में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के फुटबाल खेल की विजेता जीजेयू की टीम। 
विज्ञापन
हिसार। लखनऊ में हुए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में फुटबाल प्रतियोगिता में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (जीजेयू) की टीम चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबले में जीजेयू ने भिवानी की सीबीएलयू की टीम को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जीजेयूू की टीम की ओर से आदमपुर के गांव सदलपुर की अंजू व ममता ने 1-1 गोल कर टीम को जीत दिलाई। वहीं, इस टीम में मंगाली गांव की रेणू, मनीषा, प्रियंका, सुमन, मोना और रेणू ने दमखम दिखाया। वहीं, तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी जीजेयू की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मंगाली में बेटियों को प्रशिक्षण दे रहे फुटबाल कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि जीजेयू की टीम में आदमपुर के सदलपुर से 11, मंगाली से 6 और जींद से 1 खिलाड़ी ने भाग लिया। टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रही सीबीएलयू टीम में भी मंगाली की काजल, रेणू, दीपिका, वर्षा, आरती और ज्योति खेल रही थीं।

तीरंदाजी में दिल्ली यूनिवर्सिटी को 6-0 से हराया
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में तीरंदाजी में भी जीजेयू की टीम चैंपियन बनी है। फाइनल मुकाबले में जीजेयू की टीम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम को 6-0 से हराया और स्वर्ण पदक हासिल किया। जीजेयू की टीम में हिसार के उमरा से संगीता मलिक, प्रति, अवनि और भावना ने दमखम दिखाया। कोच मनजीत मलिक ने बताया कि बेटियों ने बेहतर प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी को गोल्ड मेडल दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें