फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरबला का वीर सपूत बना गांव का पहला नौसेना अफसर

Sun, 27 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
lieutenant Suresh - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शनिवार को भारतीय नौसेना अकादमी इझीमाला, केरल में हुई पासिंग आउट परेड में हांसी के गांव खरबला (सीसर-खरबला) निवासी रामकुमार शर्मा के पुत्र देवदत्त शर्मा ने नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन लिया। वे लेफ्टिनेंट पद पर नौसेना में कमीशन लेने वाले अपने गांव के पहले व एकमात्र अधिकारी बने हैं। उन्होंने यह लक्ष्य महज 21 वर्ष की उम्र में ही हासिल कर लिया। लेफ्टिनेंट देवदत्त शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के हिंदी माध्यम स्कूल से की। पढ़ाई के साथ साथ इनकी खेलों में भी विशेष रुचि थी। बारहवीं के बाद बी.टेक. किया। इस दौरान अंतिम सेमेस्टर में इनका चयन भारतीय सेना व भारतीय नौसेना, दोनों में ही हो गया था। लेफ्टिनेंट देवदत्त शर्मा को सेना में जाने की प्रेरणा उसके तीनों चाचा से मिली जो अभी भी सेना में कार्यरत हैं। शर्मा अब आगे चलकर भारतीय नौसेना में मारको कमांडो बनना चाहते हैं जो भारत के सबसे खतरनाक कमांडो की श्रेणी में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें