फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी से 25 लाख जीतकर पहुंची आरती का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो में 25 लाख रुपये जीत कर लौटी आरती बजाज चुघ का ससुराल में बरवाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। पंजाब के मोहाली के गांव खरड़ की रहने वाली आरती पंजाब ग्रामीण बैंक मकरोना कलां में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 2 वर्ष पहले बरवाला निवासी नरेंद्र चुघ के बेटे टार्जन के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन

आरती ने बताया कि वह बैंक ड्यूटी के पश्चात बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती हैं। आरती के अनुसार उसे शुरू से ही केबीसी कार्यक्रम अच्छा लगता था। उसमें भाग लेने की इच्छा रहती थी जो पति ने पूरी कर दी। कार्यक्रम में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने आरती के बेबाक अंदाज में जवाब देते देखकर उनके ज्ञान की प्रशंसा की थी। आरती ने पहले 10 सवालों का जवाब देने के लिए एक भी लाइफ लाइन का इस्तेमाल नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें