फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज सोनाली के नाम होने के महज 10 दिन बाद मौत के एंगल पर चल रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लीज सोनाली के नाम होने के महज 10 दिन बाद मौत के एंगल पर चल रही जांच
विज्ञापन

हिसार। गोवा में भाजपा नेता सोनाली फोगाट हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान व सुखविंद्र दस दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इन आरोपियों को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को दोबारा से रिमांड पर लेने के लिए गोवा पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। हरियाणा में आई गोवा पुलिस की टीम अपना केस मजबूत करने के लिए हिसार में प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज एकत्र कर चुकी है। इसके आधार पर आरोपियों के रिमांड को बढ़वाने की मांग की जाएगी।
वहीं गोवा पुलिस अब सोनाली फोगाट के नाम जमीन की लीज खत्म होने के महज 10 दिन बाद उसकी मौत के एंगल पर जांच कर रही है। सेक्टर-15 निवासी दो भाइयों रमेश्वर सिंह व रघुबीर सिंह ने 13 जून 2022 को सोनाली फोगाट व उसकी बहन रेमन फोगाट को लीज पर ली जमीन वापस कर दी थी। इस प्रक्रिया को पूरा होने में वक्त लगा और जमीन की लीज रद्द होकर 12 अगस्त 2022 को सोनाली के नाम पर आई। आरोपी सुधीर ने उसी दिन तहसील कार्यालय से जमीन लीज पर लेने के लिए टोकन लिया था, लेकिन सोनाली नहीं पहुंची। इसके बाद शनिवार, रविवार, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी के अवकाश आ गए। जिस कारण सोनाली की जमीन की लीज सुधीर फोगाट के नाम नहीं हो सकी। लीज नाम होने के 10 दिन बाद 23 अगस्त को सोनाली की मौत होने पर गोवा पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है। जिसमें देखा जा रहा है कि लीज का मौत से कोई कनेक्शन तो नहीं।
विज्ञापन

हत्याकांड में नशा से जुड़े आरोपी कर्लीज क्लब के मालिक एडविन नूनस, वेटर दत्ता प्रसाद, ड्रग पेडलर रामा मड्रेकर को शुक्रवार पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने इन सभी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। अंजुना थाना के एसएचओ प्रशल देसाई ने बताया कि इससे पहले गोवा पुलिस ने अदालत में तीनों आरोपियों का रिमांड बढ़ाने का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने पुलिस की दलील को स्वीकार नहीं किया।
सहमति संबंध में रहने की बात को परिजनों ने नकारा
सोनाली फोगाट के परिजनों ने सुधीर सांगवान की ओर से सहमति संबंध में रहने की बात को गलत बताया है। परिवार के लोगों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। सोनाली ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। उसने सुधीर को सैलरी पर रखा था। अगर ऐसा कुछ होता तो उन्हें जानकारी होती।
विज्ञापन

परिवार को नहीं मिला समय
सोनाली फोगाट का परिवार सीएम से मिलने के लिए समय मांग रहा है। इस बारे में सोनाली के भाई वतन ढाका, रिंकू ढ़ाका, जेठ कुलदीप फोगाट ने वीरवार को श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र से भी अनुरोध किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें