जयपुर के हरमाड़ा निवासी संतोष ने जीआरपी थाने में चोरी का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 17 नवंबर को आदमपुर में अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए हिसार एक्सप्रेस ट्रेन में सीकर से कोटा रेलवे स्टेशन हिसार पर आई थी। उस दौरान उसके पास मौजूद बैग में से एक लाख 70 हजार रुपये की कीमत के आभूूषण चोरी हो गए। उसने बताया कि हिसार से करीब 12:40 बजे रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन में आदमपुर जाने के लिए सवार हुई थी। उसके पास चार बैग थे, जिनमें से एक सोने की 4 चूढ़ी, एक रखड़ी सेट, एक गले का हार था। बैग को ट्रेन में शौचालय के पास रखकर उनके पास ही खड़ी थी। उसी समय उसके सामान के पास दो युवक आकर बैठ गए। दोपहर करीब एक बजे जब ट्रेन जाखोद खेड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो वो दोनों युवक ट्रेन से उतर गए। आदमपुर पहुंचकर उसने सामान चेक किया तो आभूषण गायब थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसे शक है कि ये चोरी उन्हीं दोनों युवकों ने की है।
-----------