फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप पलटने से चालक की मौत

Sat, 14 Dec 2013 08:55 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर गांव दरियापुर के पास शनिवार सुबह टाटा ऐस को ओवरटेक करते समय पिकअप जीप पलट गई।
विज्ञापन


इस हादसे में जीप चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार पानीपत के गांव नांगला निवासी 24 वर्षीय प्रताप शनिवार सुबह पिकअप जीप लेकर सिरसा की तरफ जा रहा था।

बताया गया है कि जब वह फतेहाबाद के गांव दरियापुर के पास पहुंचा तो टाटा ऐस को ओवरटेक करते समय अचानक जीप से अपना संतुलन खो बैठा, जिससे उसकी जीप पलट गई।

इस हादसे में प्रताप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें