फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गुवाहाटी में तैनात जवान सोनू की सड़क हादसे में मौत

Tue, 13 Jun 2023 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो
विज्ञापन
हिसार। गांव बालावास निवासी भारतीय सेना के जवान 35 वर्षीय सोनू की गुवाहाटी में सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने शहीद सोनू अमर रहे के नारे लगाए। सोनू के पिता रामेश्वर भी पूर्व सैनिक हैं। वहीं, परिजनों ने बताया कि दो माह बाद सोनू को रिटायरमेंट लेकर घर आना था।
विज्ञापन

गांव बालावास निवासी सुभाष ने बताया कि उनका भतीजा सोनू करीब 15 साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। गुवाहाटी में 9 जून को सड़क हादसे में सोनू की मौत हो गई। मंगलवार को सोनू का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। सेना के अधिकारियों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। सोनू अपने पीछे पत्नी रोमा, 9 वर्षीय बेटे हितेश, 6 साल की बेटी गीत को छोड़ गए।
छु्ट्टी से गए थे तो कहा था अब रिटायरमेंट लेकर आऊंगा
कुछ समय पहले ही सोनू छुट्टी काट कर वापस गुवाहाटी गए थे। तब परिजनों को कह कर गए थे कि कुछ महीने में ही रिटायरमेंट ले लूंगा। करीब दो माह बाद उसे रिटायरमेट लेकर घर आना था। सोनू के चाचा सुभाष ने बताया कि सोनू के पिता रामेश्वर भी पूर्व सैनिक हैं। वह देश की सेवा करने के बाद लौटे तो उन्होंने सोनू को देश सेवा के लिए आर्मी में जाने के लिए प्रेरित किया था। सोनू की मां रत्नी देवी गृहिणी हैं। सोनू का छोटा भाई सोमवीर व राकेश टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें