फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में मोदी की जनआशीर्वाद रैली: आज चुनाव प्रचार को धार देंगे पीएम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Sat, 28 Sep 2024 08:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में पीएम की रैली को लेकर पुलिस की ओर से किसी रूट को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। दिल्ली- सिरसा हाइवे पर सामान्य दिनों की तरह से वाहन चलते रहेंगे। यहां जाम की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन, यातायात पुलिस का दस्ता मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांगर में चुनाव प्रचार को धार देने और भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को जनआशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट के पास दोपहर 1.30 बजे होने वाली रैली में पीएम के करीब तीन बजे पहुंचने की संभावना हैं। उधर, पीएम मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पहरा बैठा दिया गया है।

विज्ञापन


रैली स्थल पर शुक्रवार को पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। 10 आईपीएस, 35 डीएसपी के 1800 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पीएम का हेलिकॉप्टर एयरपोर्ट पर तैयार नए रनवे पर उतरेगा। रैली स्थल के चार किलोमीटर के दायरे में पुलिस बल तैनात रहेगा। एयरपोर्ट को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हुआ है। यहां एसपीजी की टीम ने भी मुआयना किया।

रैली में पीएम हिसार,सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, दादरी के अलावा उचाना व नरवाना के भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने भी रैली स्थल का मुआयना किया। रैली में पीएम के साथ हिसार के 7, सिरसा के चार , फतेहाबाद के 3, भिवानी के 4, दादरी के 2 और जींद की दो सीटों से भाजपा प्रत्याशी मंच पर दिखेंगे। भाजपा के हरियाणा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब देव , कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी ,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली के अलावा प्रदेश के सभी सांसद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


रैली को लेकर दो बार रिहर्सल
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर पुलिस बल ने शुक्रवार को दो बार रिहर्सल की। सुबह पुलिस अधिकरियों की रिहर्सल के बाद शाम के समय एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल की निगरानी में अंतिम रिहर्सल की गई। हर 30 मीटर के दायरे में एक पुलिस कर्मी तैनात होगा।

छह स्थानों पर होगी पार्किंग
रैली स्थल के पास छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सिरसा, फतेहाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को रैली स्थल के सामने महिला कॉलेज की ओर खड़ा कराया जाएगा। हांसी, भिवानी की ओर से आने वाले वाहनों को डीसीएम कंपनी की खाली जमीन पर पार्क किया जाएगा। बरवाला,उकलाना की ओर से आने वाले वाहनों को गोशाला के पास खाली जमीन पर खड़ा कराया जाएगा। हर पार्किंग स्थल के लिए एक पुलिस अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी रहेगी।

कोई रूट डायवर्ट नहीं होगा
पुलिस की ओर से किसी रूट को डायवर्ट नहीं किया जाएगा। दिल्ली- सिरसा हाइवे पर सामान्य दिनों की तरह से वाहन चलते रहेंगे। यहां जाम की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन, यातायात पुलिस का दस्ता मौजूद रहेगा। बम निरोधक दस्ते ने भी मौके का मुआयना किया। इसके अलावा रैली के चारों ओर डॉग स्कवॉयड की टीम भी तैनात रहेंगी।

अस्पताल को रखा अलर्ट पर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सर्वेश अस्पताल, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज को अलर्ट पर रखा गया है। किसी वीआईपी की तबीयत खराब होने पर इन अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया जाएगा। इसके अलावा दो सेफ हाउस भी बनाए गए हैं।

पोस्टर विवाद निराधार
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर पोस्टर विवाद बनाने का प्रयास करते दिखे, जिसके जवाब में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टर में सभी सांसदों के फोटो लगाए गए हैं। किसी विधायक का फोटो नहीं लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोग इस तरह के षड्यंत्र करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें