फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जांभा स्पेशल ट्रेन का आदमपुर पहुंचने पर किया स्वागत

Fri, 13 Oct 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 आदमपुर रेलवे स्टेशन पर चालकों का स्वागत करते समाज के लोग।
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गुरु जंभेश्वर भगवान का मेला पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस मेले में शिरकत करने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु मुकाम पहुंचते हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे ने गुरु जंभेश्वर मेले के अवसर पर सिरसा-नोखा जांभा मेला स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया है। ये रेल वाया आदमपुर, हिसार, सादुलपुर और रतनगढ़ होकर संचालित की गई है। शुक्रवार को इसका आदमपुर पहुंचने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

संजय बांगड़वा ने चालक हरिमोहन मीणा एवं आर अनिल कुमार का फूल माला एवं मुंह मीठा करके स्वागत किया और बताया कि यह ट्रेन वापसी में नोखा से 15 अक्तूबर को सुबह 9 बजे चलकर आदमपुर शाम 5 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। श्रद्धालुओं की अधिकता को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए काफी सालों से साल में दो मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन करता है। गुरु जम्भेश्वर के पांच दिवसीय चलने वाले मेले में पर्यावरण शुद्धि के लिए विशाल यज्ञ, युवा सम्मेलन, खुला अधिवेशन, विशाल जागरण, संतों द्वारा हरि कथाएं प्रवचन, प्रतिभा सम्मान समारोह होंगे और समाज के लाखों नर-नारी मुकाम समाधि स्थल पर माथा टेकते हैं। इस मौके पर जिला पार्षद वीर सिंह राड़, अमित पूनिया, सुधीर, साहिल, अमनदीप काकड़, बलकार भादू, विनय फुरसानी, सुधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें