फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल से जमाबंदी, रिहायशी प्रमाणपत्र के लिए भटकते रहे लोग

विज्ञापन
मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना देते पटवारी व कानूनगो।
विज्ञापन
हिसार। दि रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को लघु सचिवालय पर धरना दिया। पटवारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जाहिर किया। पटवारियों की हड़ताल 5 जनवरी तक रहेगी। हड़ताल के दौरान आम लोगों को जमाबंदी, रिहायशी प्रमाणपत्र, जमीन दस्तावेज सहित अन्य कार्याें के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। जिले के 132 पटवारी और 15 कानूनगो हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

धरना की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान आजाद सिंह, जिला सचिव विकेश कुमार ने कहा कि यह धरना 5 जनवरी तक दिया जाएगा। जिला के किसान संगठनों व कर्मचारी संगठनों ने धरना को अपना समर्थन दिया। आजाद सिंह ने कहा कि पटवारी व कानूनगो की मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जनवरी 2016 से 32100 रुपये वेतनमान लागू किया जाए, प्रदेश में पटवारियों के रिक्त पड़े पदों को स्थायी भर्ती से भरा जाए, पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। जब तक नई भर्तियां नहीं होती तब तक जिस पटवारी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है उसे अन्य राज्यों की तर्ज पर वेतन व भत्ते दिए जाएं। जिले में 297 गांवों के लिए 132 पटवारी की कार्यरत हैं। पटवारियों के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली पड़े हैं। इस मौके पर किसान नेता दिलबाग सिंह हुड्डा व शमशेर सिंह नम्बरदार, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व नेता सुरेंद्र मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें