फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : तीसरी काउंसिलिंग में छात्राओं को नहीं मिलेगा रिजर्वेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के आदेशानुसार सोमवार को आईटीआई में दूसरी काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों के दाखिले किए गए। सोमवार शाम तक 285 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन करवाए। आईटीआई एडमिशन कमेटी के सदस्य मैथ इंस्ट्रक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि आईटीआई में दाखिले के लिए लड़कियों की 30 प्रतिशत सीट रिजर्व होती है। जो कि पहली दोनों काउंसिलिंग के लिए रिजर्व रखी गई थी। अब तीसरी काउंसिलिंग में छात्राओं को रिजर्वेशन नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 3 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। विभाग की शेड्यूल के अनुसार 7 सितंबर को रिक्त सीटों की ब्योरा जारी होगा व 7 से 9 सितंबर तक विद्यार्थी तीसरी काउंसिलिंग के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। जो विद्यार्थी पंजीकरण नहीं करवाएंगे उसको मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।
विद्यार्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्र लेकर ही आईटीआई में आना होगा। एडमिशन के दौरान विद्यार्थियों के मूल प्रमाणपत्र जांचे जाएंगे। जिस विद्यार्थी के पास मूल प्रमाणपत्र नहीं होंगे उनको एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क लगाए
- तोशाम रोड स्थित गवर्नमेंट आईटीआई की एडमिशन कमेटी ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाया हुआ है। एडमिशन कमेटी में नोडल अधिकारी राजबीर सिंह, कमेटी सदस्य इंस्ट्रक्टर प्रवेश कुमार, इंस्ट्रक्टर दीपक कटारिया को शामिल किया गया है। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को अगर किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो ये विद्यार्थी एडमिशन कमेटी से संपर्क कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी अपने आवेदन में ऑनलाइन त्रुटियां ठीक करना चाहते हैं तो उनको कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपडेट करना होगा।
------
ये है दाखिले की आगामी प्रक्रिया
- रिक्त सीटों की लिस्ट जारी होगी- 7 सितंबर
- तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी- 13 सितंबर
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल ओपन होगा- 7-9 सितंबर
- फिजिकल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन- 13 से 15 सितंबर
- फीस जमा होगी- 13 से 17 सितंबबर तक
-खाली सीटों की लिस्ट जारी होगी- 19 सितंबर
वर्जन:
आईटीआई एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट की दाखिला पूरी हो चुकी है। 7 सितंबर को रिक्त सीटों की सूची जारी होगी। 9 सितंबर तक तीसरी काउंसिलिंग के लिए पोर्टल ओपन होगा।
विज्ञापन

-राजबीर सिंह, एडमिशन नोडल अधिकारी, गवर्नमेंट आईटीआई हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें