फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI Admission: दूसरी काउंसिलिंग के लिए आवेदन शुरू, 7 जुलाई को जारी होगी मेरिट सूची

Tue, 04 Jul 2023 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

10वीं कक्षा के बाद रोजगार परक कोर्स में दाखिला लेने वालों में आईटीआई का बड़ा क्रेज है। इस साल विभिन्न ट्रेड में दाखिला के लिए प्रदेश में 68697 युवाओं ने आवेदन किया था। पहली मेरिट लिस्ट में काउंसिलिंग नहीं कराने वाले, ट्रेड बदलने वाले 500 रुपये शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
admission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आईटीआई की पहली लिस्ट में शामिल होने के बाद भी काउंसिलिंग नहीं कराने वाले या फिर ट्रेड बदलने वालों के लिए सोमवार को पोर्टल खुल गया। मंगलवार तक इस पर आवेदन किया जा सकेगा, परंतु इसके लिए आवेदक को 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। 7 जुलाई को दूसरी काउंसिलिंग के लिए मेरिट लिस्ट जारी होगी।

विज्ञापन


10वीं कक्षा के बाद रोजगार परक कोर्स में दाखिला लेने वालों में आईटीआई का बड़ा क्रेज है। यही वजह है कि इस साल विभिन्न ट्रेड में दाखिला के लिए प्रदेश में 68697 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें से 10072 आवेदक अकेले हिसार के राजकीय मॉडल आईटीआई तोशाम रोड के लिए आया था। बीते सप्ताह दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन पहली लिस्ट के सापेक्ष करीब आधी सीटें ही भर पाईं।

काउंसिलिंग नहीं कराने वालों में बड़ी संख्या ऐसे आवेदकों की है, जिन्होंने मनमाफिक ट्रेड नहीं मिलने के चलते किनारा कर लिया। अब ऐसे आवेदकों को दूसरी काउंसिलिंग से पहले आवेदन का मौका दिया गया है। सोमवार व मंगलवार को पोर्टल पर आवेदन हो सकेगा। इसके लिए आवेदक को 500 रुपये शुल्क जमा करने होंगे।
विज्ञापन


जिन विद्यार्थियों को पहली काउंसिलिंग में कहीं भी ट्रेड नहीं मिली और वे अपनी पसंद को बदलना चाहते हैं तो उनको अपने अंक प्रतिशत के अनुसार ट्रेड मिल सकता है। इसके अलावा जिनको पहली लिस्ट में मनचाहा ट्रेड नहीं मिला और उन्होंने काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं लिया वे अब 500 रुपये जमा कर अपना ट्रेड व वरीयता क्रम बदल सकते हैं। -प्रवेश कुमार, एडमिशन कोऑर्डिनेटर, राजकीय आईटीआई, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें