फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बड़े काम का है 01662-233285 नंबर पर रहता है व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र का 01662-233285 नंबर बड़े काम है, लेकिन अगर जो बसों की जानकारी लेने के लिए इस नंबर पर संपर्क करेगा तो आपका फोन या तो उठेगा नहीं या फिर बिजी दिखाएगा। पिछले कई दिनों से यात्रियों को इस तरह की समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं, इंटरनेट पर भी बसों की कोई जानकारी ही नहीं मिल रही है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद पूछताछ केंद्र से कोई कर्मचारी की ड्यूटी पर नहीं होता। ऐसे में यात्रियों को बसों की समय सारिणी को लेकर जानकारी नहीं मिल रही है। रात 8 बजे के बाद भी हिसार बस स्टैंड से बसों का आवागमन होता है, लेकिन जानकारी के अभाव में यात्री इधर-उधर भटकते रहते हैं। यात्री प्रमोद सैनी, निखिल, योगेश वर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से समस्या ज्यादा बढ़ रही हैं। बसों की जानकारी लेने के लिए जब भी फोन करते हैं तो जानकारी नहीं मिल पाती है। कई बार फाेन उठाने के बाद होल्ड करके छोड़ दिया जाता है। इसके अलावा एलईडी पर बसों की समय सारिणी पुरानी होती है।
रात 8 बजे के बाद कोई नहीं बैठता कर्मचारी
बस स्टैंड से रात 10 बजे के बाद भी बसों का संचालन होता है। दूसरे जिले से भी बसें हिसार पहुंचती हैं। मगर रात 8 बजे के बाद पूछताछ केंद्र पर किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं है। ऐसे में बस स्टैंड पर रात के समय में भी यात्रियों को बसों की जानकारी नहीं मिल रही हैं। हालांकि कई बार यात्री भी रात के समय में पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी नियुक्त करने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

एसी बस में आया फाल्ट, तीन दिन से सुबह सेवा बंद
रोडवेज की दो एसी बस में फाल्ट आ गया है। दोनों बसें चिकनवास स्थित कंपनी में ठीक करवाने के लिए खड़ी की हुई हैं। इस कारण पिछले तीन दिन से सुबह 10:40 बजे गुरुग्राम जाने वाली बस बंद है। एक अन्य एसी बस स्पेयर में खड़ी की हुई थी। ऐसे में फिलहाल दो एसी बसें बंद हैं। अभी बस ठीक होने में दो से तीन दिन का समय और लगेगा।
पूछताछ केंद्र पर रखे फोन को चेक कराया जाएगा। यदि फोन में कोई दिक्कत आ रही है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को फोन पर बसों की जानकारी उपलब्ध हो सके। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें