फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में फूड टेक्नोलॉजी व इंवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए इंटरव्यू 27 और 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए भर्तियां की जा रही हैं। कई विभागों में रिक्त पदों पर साक्षात्कार भी हो चुके हैं। वहीं फूड टेक्नोलॉजी व इनवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 27 और 28 मार्च को साक्षात्कार लिए जाएंगे। दोनों विभागों में दो-दो पदों के लिए साक्षात्कार होने हैं। इनवायरमेंट साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एक पद एससी श्रेणी का और एक ईडब्ल्यूएस श्रेणी का है। इसके लिए 27 मार्च को सुबह 9 बजे से साक्षात्कार लिए जाएंगे। वहीं फूड टेक्नोलॉजी विभाग में एक पद जरनल और एक पद बीसीए श्रेणी के लिए है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 9 बजे लिए जाएंगे। उम्मीदवारों को 8.30 बजे पहुंचना होगा। विवि प्रशासन का कहना है कि योग्य उम्मीदवारों को जल्द ही कॉल लेटर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों के साक्षात्कार कुलपति कार्यालय में लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट देख सकते हैं। इसके अलावा अप्रैल में भी विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विवि में प्राध्यापकों की नियुक्ति की जा रही है। इससे पहले विवि में 2 मार्च को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जा चुका है इसका परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया चुका है। वहीं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें