फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया का किया निरीक्षण

Sat, 14 Sep 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। हांसी व नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक डी मुरलीधर रेड्डी ने शुक्रवार को दोनों विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और नामांकन पत्रों की जांच प्रकिया का निरीक्षण किया। इस दौरान नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी मोहित महाराणा व हांसी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी कुलभूषण बंसल व चुनाव कार्यों से कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक ने छंटनी कक्ष में मौजूद उम्मीदवारों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए पूछा कि उन्हें चुनाव को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत है तो मुझे अवगत करवा सकते हैं। हर शिकायत का समाधान तुरंत करवा दिया जाएगा। फिर भी सामान्य आब्जर्वर ने अपना निजी मोबाइल नंबर 7082309992 उपलब्ध करवाते हुए कहा कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी शिकायत है तो सीधे मुझे अवगत करवा सकते हैं।

क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित करना प्राथमिकता : कैप्टन अभिमन्यु

नारनौंद। भाजपा उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु को जनसंपर्क अभियान के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद व दुलार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वे विकास के साथ-साथ रोजगार पर विशेष ध्यान देंगे। जनता ने चुनाव में आशीर्वाद दिया तो युवाओं के लिए काम करेंगे। क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित कराना पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने अपने मंत्रीकाल में करवाए गए विकास कार्यों को गिनवाया। उन्हाेंने कहा कि 1.8 करोड़ से ज्यादा की लागत से बड़ाला से खरबला रोड का निर्माण कराया। सोरखी माइनर की मरम्मत, गांव के सरकारी स्कूल की मरम्मत व प्रयोगशाला बनाने, पांच करोड़ की ज्यादा की लागत से बड़ाला भाटोल ड्रेन की मंजूरी, 149 करोड़ की अधिक की लागत से पूरे गांव की गलियों का निर्माण, 123 करोड़ से ज्यादा की लागत से गांव के जलघर का नवीनीकरण व बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें