फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भूना निवासी घायल महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। निजी अस्पताल में सात दिनों से भर्ती फतेहाबाद क्षेत्र के कस्बा भूना निवासी घायल महिला ने दम तोड़ दिया। भूना निवासी लक्ष्मी देवी (65) 25 अप्रैल को कार से अमृतसर जा रहीं थीं। पंजाब के फिरोजपुर जिले में पहुंचे तो जीरा थाना क्षेत्र में तूड़ी से भरे वाहन की चपेट में आकर उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में सवार लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं थी। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने लक्ष्मी देवी को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर जीरा पुलिस थाने के जांच अधिकारी अनवर मसीह ने शनिवार को परिजनों के बयान दर्ज किए। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें