फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी में आयकर विभाग ने मारे उद्योगपति के आवास और कार्यालय में छापे, 40 गाड़ियों में पहुंचे 150 कर्मचारी

विज्ञापन
राजेश केडिया के प्रतिष्ठान पर खड़ीं आयकर विभाग की गाड़ियां
विज्ञापन
सिवानी मंडी। शहर में शुक्रवार को करीब सुबह सवा छह बजे के करीब 7 से 8 जगहों पर आयकर विभाग की 40 से अधिक गाड़ियों में 150 से अधिक कर्मचारी व अधिकारियों की टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में टीम के साथ 100 पुरुष व महिला पुलिसकर्मी भी साथ थे। शहर के रुपाणा रोड पर उद्योगपति राजेश केडिया और उनके भाई रवि केडिया व उनके रिश्तेदारों के निवास पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन

वहीं हिसार-राजगढ़ रोड स्थित शिमिक इंडिया, जय भारत केमिकल, टिंकू राम ग्वार गम एंड केमिकल, अनाज मंडी व रेलवे स्टेशन के पास उनके ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने जांच की। इसके अलावा उद्योगपति के रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी छापा मारा। आयकर विभाग की टीम ने राजेश और रवि केडिया के बैंक खातों की भी जांच की।
इस बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। सुबह टीम के कर्मियों की जगह शाम को नए कर्मी जांच में शामिल हुए। खबर लिखे जाने तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें