हांसी के ढाणी पाल गांव में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शीलान्यास करते विधायक विनोद भया
हांसी। ढाणी पाल गांव में 70 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य होंगे। गांव में रास्ते का निर्माण, गली निर्माण व पार्क की चहारदीवारी जैसे कई कार्य होंगे। विधायक विनोद भयाना ने इन कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। गांव में पांच लाख रुपये की लागत से गांव के पार्क की चहारदीवारी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसका उद्घाटन किया गया। इस पार्क के बनने से ग्रामीणों को योगाभ्यास व सैर करने के लिए एक उपयुक्त स्थल उपलब्ध हो गया है।
गांव में 15 लाख रुपये की लागत से स्कूल से रामस्वरूप के मकान तक गली का निर्माण, ड्रेन के साथ लगते कच्चे रास्ते को पक्का करने, शेखपुरा रोड से ढाणी पाल गांव तक के रास्ते को पक्का करने के कार्यों का निर्माण कार्य शुरू किया गया। शेखपुरा रोड से ढाणी पाल गांव तक के कच्चे रास्ते को मनरेगा योजना के तहत 25 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इसी प्रकार से ड्रेन के साथ लगते कच्चे रास्ते को विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत 25 लाख रुपये की लागत से पक्का कराया जाएगा। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों को आगामी तीन माह के अंदर पूरा करवा लिया जाएगा।
जलघर का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
ढाणी पाल गांव में जलघर बनाने की मंजूरी प्रदान की जा चुकी है। अब टेंडर अलॉट की प्रक्रिया पूर्ण करके जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस विकास कार्य पर एक करोड़ 75 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। जलघर बनाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध करवाई गई है।