फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तारानगर में खूंखार कुत्ते ने मासूम बच्ची को नोचा, सिर पर आए 17 टांके

विज्ञापन
घायल माही। 
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 9-11 के पास तारानगर में वीरवार दोपहर पौने एक बजे गली में खेल रही 4 साल की बच्ची माही को एक खूंखार कुत्ते ने नोच डाला। कुत्ते ने बच्ची के सिर पर दांतों से बुरी तरह काटा। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसी घरों से बाहर आए और कुत्ते से बच्ची को छुड़वाया। लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर गए। कुत्ते के काटने के कारण बच्ची के सिर पर 17 टांके आए हैं। तारानगर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एरिया के घुमंतू कुत्तों को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ा जाए।
विज्ञापन


तारानगर में रहने वाली राधा बताती है कि उसके चार बच्चे हैं। जुड़वा बेटी सिवानी और माही हैं। मेरे चार बच्चों में सबसे छोटी माही है। सुबह शिव कॉलोनी में काम पर गई हुई थी। दोपहर को बेटी माही गली में खेल रही थी। अचानक उस पर मोहल्ले में घूमने वाले एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने माही के सिर पर कई जगह दांतों से काटा। बच्ची लहूलुहान हो गई। पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्ते से छुड़वाया। एक पड़ोसी ने फोन कर मामले की जानकारी मुझे दी। पता चलने पर घर पहुंची तो देखा कि बेटी से सिर से खून बह रहा था। तुरंत उसे अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सक ने बेटी के सिर पर 17 टांके लगाए। राधा ने बताया कि यह कुत्ता पहले भी कई बच्चों को काट चुका है। तारानगर एरिया के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एरिया के घुमंतू कुत्तों को पकड़कर दूसरी जगह छोड़ा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें