फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुवास में विद्यार्थियों को डेयरी फार्मिंग एव प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार अवसरों से करवाया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में ‘यूरोपीय देशों में कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर’ पर इंटरेक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लुवास के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के दिशानिर्देश पर छात्र कल्याण निदेशालय की तरफ से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कुसुम सिंह (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, किंग्स नीड बिजनेस सॉल्यूशंस, यूके) रहीं। उन्होंने डेयरी फार्मिंग एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में डेनमार्क, यूनाइटेड किंग्डम जैसे यूरोपीय देशों में विभिन्न रोजगार अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया के छात्र एवं छात्राएं अपनी डिग्री के अंतिम वर्ष की इंटर्नशिप प्रशिक्षण भी यूरोपीय देशों में कर सकते हैं व तत्पश्चात उन्हें उनके क्षेत्र से सम्बंधित कम्पनियों में रोजगार प्राप्त हो सकता है। इस इंटर्नशिप प्रशिक्षण के दौरान छात्रों का बोर्डिंग और लॉजिंग का खर्च कंपनियों द्वारा वहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लुवास के लगभग 70 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर छात्र कल्याण निदेशक डॉ. डीएस दलाल, डॉ. एसबी पाटिल, डॉ. तरुण गुप्ता, डॉ. सुमित महाजन, डॉ. मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें