फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल सिटी में अग्रवालों के 18 गोत्र के नाम पर विकसित होंगे 18 सेक्टर : डॉ. गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हिसार। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अग्रोहा में प्रस्तावित अग्रसेन ग्लोबल सिटी में अग्रवालों के 18 गोत्र के नाम पर 18 सेक्टर विकसित किए जाएंगे। 25 किलोमीटर की परिधि में इस सिटी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में अग्रसेन ग्लोबल सिटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया और इस पर विस्तार से चर्चा भी की गई। इस प्रस्ताव का उद्देश्य पूरे विश्व में अग्रोहा को धार्मिक व पर्यटन स्थल की पहचान स्थापित कराना है ताकि देश-विदेश के पर्यटक यहां आकर गौरव की अनुभूति कर सके।



डॉ. गुप्ता ने बताया कि उक्त योजना के अंतर्गत अग्रोहा में विश्व की सबसे ऊंची महाराजा अग्रसेन की मूर्ति स्थापित करना, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय अग्रजनों को ठहराने के लिए अग्नसेन नगर की स्थापना, अग्र गुरुजनों के लिए आश्रमों का निर्माण, साउंड एंड लाइट प्रोग्राम, महाभारत सर्किट से जोड़ने की व्यवस्था, अग्रकुल बच्चों के लिए भारतीय संस्कृति पर आधारित विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय आयुष चिकित्सा केंद्र, देश का अति आधुनिक रेलवे स्टेशन और आधुनिक बस अड्डा योजना को क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि सरकार पर योजना का कोई वित्तीय प्रभाव न पड़े केवल प्रशासनिक सहयोग और भूमि प्रबंधन की ही अपेक्षा रखी गई है। इसके अलावा हजारों वर्षों से अग्रोहा के टीले में दबा हुआ गौरवमय इतिहास उजागर हो, इस लेकर भारतीय पुरातत्व विभाग प्रदेश सरकार की अनुशंसा से खोदाई का कार्य शीघ्र करवाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें