हिसार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2026 सत्रांत परीक्षाएं बुधवार से 14 जनवरी 2027 तक होंगी। सीआरएम जाट कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 9,408 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार बाजिया ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्र अधीक्षक डॉ. राजपाल सिंह के अनुसार, 3,912 परीक्षार्थी सुबह और 5,496 शाम के सत्र में परीक्षा देंगे। दोनों सत्र सुबह 10 से दोपहर 1 और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होंगे। परीक्षार्थियों को हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।