फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर एक और जगह लीकेज मिली तो 35 फुट लंबी पेयजल पाइप लाइन बदली

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर डाबड़ा चौक के पास जनस्वास्थ्य विभाग की टूटी पाइपलाइन को जोड़ता कर्मचारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली रोड पर डिलेक्स बार के सामने 10 इंच की पेयजल पाइप लाइन की लीकेज दूसरे दिन शनिवार रात को ठीक हो पाई। विभाग की ओर से शनिवार को 35 फुट लंबी पाइप लाइन बदली गई। इस काम को पूरा करने में ठेकेदार के छह कर्मचारी लगे रहे। काम के चलते रोड को वन वे करना पड़ा। इस कारण जाम की स्थिति भी बनी रही। राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को डिलेक्स बार के सामने पेयजल लाइन लीकेज की सूचना मिली थी। रात को कर्मचारी ठीक करके चले गए। मगर शनिवार को कुछ दूरी पर एक और जगह लीकेज की सूचना मिली। उसके बाद विभाग के कर्मचारी पहुंचे और रोड को वन वे कर काम शुरू किया गया। इस दौरान 35 फुट लंबी पाइप लाइन बदली गई। रात को 9 बजे लाइन बदलने का काम पूरा हुआ। इसकी सूचना बीएंडआर अधिकारियों को भी दी गई है। अब रविवार सुबह रोड को खोला जाएगा।
बूस्टर से जाती है कॉलोनी में पानी की सप्लाई
पेयजल लाइन से मॉडल टाउन के बूस्टर में पानी भरा जाता है। बूस्टर से फिर एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, मॉडल टाउन और दयानंद कॉलोनी में पानी की सप्लाई होती है। विभाग ने दावा किया है कि लीकेज से पहले शनिवार को बूस्टरों में पानी भर दिया गया था। सुबह कॉलोनी में पानी की पूरी सप्लाई दी गई।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर एक और लीकेज मिली थी। इस कारण 35 फुट लंबी पाइप लाइन बदलनी पड़ी। हमारी ओर से काम पूरा किया जा चुका है। काम के दौरान सप्लाई बाधित नहीं हुई है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें