फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नागरिक अस्पताल में बनेगा ओटी के सामने आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नागरिक अस्पताल के निर्माण के 59 साल बाद आईसीयू बनने जा रहा है। ओटी के सामने महिला वार्ड में इसे बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां आईसीयू बनने के बाद गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर नहीं करना पड़ेगा। वहीं, जगह न होने के कारण कोरोनाकाल में आए 35 वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं। इस कारण आज तक मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पाई है। अब आईसीयू बनने के बाद इनका इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन

हर रोज पहुंच रहे चार-पांच मरीज

नागरिक अस्पताल में वेंटीलेटर होने के बावजूद भी इनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भी वेंटीलेटर की कोई सुविधा नहीं है। जबकि हर रोज 4 से 5 गंभीर मरीज आते हैं जिनकों वेंटीलेटर की आवश्कता होती है, लेकिन अस्पताल में वेंटीलेटर की कोई सुविधा न होने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा या फिर पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ता है। इसके अलावा गंभीर मरीजों के परिजन वेंटीलेटर न होने कारण उन्हें निजी अस्पताल में ले जाते हैं।

पहले भी आए थे वेंटीलेटर

नागरिक अस्पताल में कोरोना के समय 39 वेंटीलेटर आए थे, लेकिन अभी इन वेंटीलेटरों की सुविधा मरीजों को नहीं मिली। एक कमरे में बंद ये धूल फांक रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है करीब, सात साल पहले भी नागरिक अस्पताल में पांच वेंटीलेटर आए थे। उन वेंटीलेटरों को भी शुरू नहीं किया था। इसी कारण से उन वेंटीलेटरों को रोहतक के सरकारी अस्पताल में भेज दिया था।
विज्ञापन




24 घंटे होती है निगरानी

आईसीयू में भर्ती मरीजों की 24 घंटे निगरानी होती है। चिकित्सकों को ऑन कॉल रखा जाता है। आईसीयू के अंदर निपुण स्टाफ होता है जो मरीजों देखभाल करते हैं। अस्पताल परिसर के अंदर अभी तक कोई जगह न मिल पाने के कारण आईसीयू नहीं बना, लेकिन अब अस्पताल प्रशासन की तरफ से ओटी के सामने महिला वार्ड को आईसीयू के लिए चुना है और इसे बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा नर्सिंग ऑफिसर और चिकित्सकों को भी विशेष ट्रेंनिग दी जाएगी।
ओटी के सामने महिला वार्ड में आईसीयू बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही आईसीयू बनकर तैयार हो जाएगा। वेंटिलेटर की जगह न होने के कारण अभी तक शुरू नहीं हो पाए है।
विज्ञापन

- डॉ. रत्ना भारती, पीएमओ नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें