फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर में घुसकर पति ने पत्नी को पीटा, जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। श्यामलाल बाग में रहने वाली महिला वैशाली के साथ उसके पति ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घायल हालत में महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। एचटीएम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में वैशाली ने बताया कि उसकी शादी 14 अक्तूबर 2021 को टिब्बा दानाशेर निवासी कपिल के साथ हुई थी। शादी के चार महीने बाद पति विदेश चला गया। पति के जाने के बाद सास, ससुर और ननद मुझे मानसिक परेशान करने लगे। छह माह पहले पति के विदेश जाने के बाद वह मायके आ गई। फिर पति ने फोन कर मुझे ससुराल जाने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। रविवार शाम को उसका पति, ससुर व अन्य घर आए और जबरदस्ती साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें