फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट : आज पीजीटी लेवल-3 के 26821 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) शनिवार व रविवार को दो सत्र में आयोजित होगी। शनिवार शाम 3 बजे से 5:30 बजे तक पीजीटी लेवल-3 और रविवार सुबह 10 बजे से 12:30 और सांय 3 बजे से 5:30 तक दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। जिले में 44 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को पीजीटी लेवल-3 के 26821 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

हिसार पुलिस ने शांतिपूर्वक व बिना किसी हस्तक्षेप के परीक्षा संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। एएसपी पूजा वशिष्ठ को परीक्षा का ओवरऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दो दिनों में लगभग 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। शहर को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप ने चलाने के के लिए डीएसपी अभिमन्यु लोहान को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सड़क पर वाहन खड़ा करने पर कटेगा चालान
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बरवाला चुंगी, सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड हिसार, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सड़क पर वाहन खड़े करने वालों के चालान काटे जाएंगे व क्रेन से वाहन को उठा लिया जाएगा। ऑटो चालकों एक लाइन में ऑटो चलाने के आदेश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान शहर में भारी और बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। एसपी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर महिला पुलिस कर्मचारी सहित 7 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं 2 पुलिस कर्मचारी हर केंद्र पर पार्किंग व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे। एसपी ने कहा है कि परीक्षा आरंभ होने के बाद ड्यूटी पर तैनात स्टाफ निरीक्षक, क्लर्क, हेल्पर, चपरासी को भी परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी व जैमर लगाए गए हैं। एंट्री से पहले परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक हाजिरी व वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन

एचटेट : परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों को बसों में बैठाएंगे निरीक्षक व उप निरीक्षक
एचटेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) देने वाले परीक्षार्थियों को ले जाने व लाने के लिए रोडवेज ने बसों की व्यवस्था की है। बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों को जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया है। रोडवेज की ओर से परीक्षार्थियों के लिए 50 बसें रिजर्व रखी गई हैं। वहीं, 11 परीक्षा केंद्रों के बाहर रोडवेज के निरीक्षक और उप निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई हैं, जोकि परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों को बसों में बैठाएंगे। एक केंद्र के बाहर दो कर्मचारी रहेंगे।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हिसार डिपो में 217 बसें हैं। बता दें, कि दो दिन तक चलने वाली परीक्षा को लेकर बस स्टैंड पर भी रोडवेज कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षार्थियों को बसों की जानकारी देंगे और उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगे। जीएम राहुल मित्तल ने बताया कि परीक्षार्थियों को बसों को लेकर कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
रूट से हटाकर कर्मशाला, यार्ड शाखा में भेजे कर्मचारी
रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने आदेश जारी करते हुए चालकों की ड्यूटी केंद्रीय कर्मशाला, बस स्टैंड, डीपीए शाखा, यार्ड शाखा में लगाई गई है। अभी तक ये सभी चालक रूट पर चल रहे थे, मगर अब उनका स्थान समायोजित किया गया है। 7 चालकों की केंद्रीय कर्मशाला, 5 कर्मचारियों की बस स्टैंड, 2 कर्मचारियों की डग ड्यूटी, 2 कर्मचारियों की डीपीए शाखा और 3 कर्मचारियों की यार्ड शाखा व 1 कर्मचारी की ड्यूटी क्रेन पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें