फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट परीक्षा: दो दिनों में 23695 ने एचटेट की परीक्षा, 3187 ने बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर ली गई हरियाणा शिक्षक पात्रता (एचटेट) परीक्षा के दौरान रविवार को भी शहर के कुछ परीक्षा केंद्रों पर सुबह के सत्र में सर्वर डाउन रहा। इसके कारण के अभ्यर्थियों को एंट्री से लेकर एचबीएसई की वेबसाइट पर वेरिफिकेशन कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि हिंदी और जीके के प्रश्न आसान देख परीक्षार्थियों का जोश हाई नजर आया।
विज्ञापन

बतां दे कि रविवार को सुबह व शाम के दो सत्रों में परीक्षा हुई है। सुबह के सत्र में टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा हुई। शाम के सत्र में पीआरटी लेवल-1 की पात्रता परीक्षा हुई। दो दिन चली परीक्षा में हिसार में कुल 26821 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 23693 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी है। जिले में कुल 45 केंद्र बनाए गए थे। रविवार को सुबह के सत्र में कुल 13097 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 11509 ने ही परीक्षा दी है व 1588 परीक्षा गैर हाजिर रहे हैं। शाम के सत्र में कुल 4871 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनेे थी जिनमें से 4229 ने परीक्षा दी है तथा 642 परीक्षा गैर हाजिर रहे हैं। वहीं शनिवार को 8914 अभ्यर्थियों में से 7957 परीक्षा देने पहुंचे थे 957 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दो दिनों में हुई परीक्षा के दौरान 3187 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे हैं। वहीं, राजकीय महाविद्यालय हिसार में कुछ परीक्षार्थियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में लेट हो गए थे। इसके कारण उनको केंद्र के अंदर एंट्री नहीं होने दी गई।
दिन भर लगता रहा जाम
रविवार को दो सत्रों में हुई परीक्षा के चलते शहर के मुख्य दिल्ली रोड पर कई जगह जाम की स्थिती बनी रही। यातायात पुलिस शहर के मुख्य चौकों पर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। परीक्षा के समय डाबड़ा चौक, टाउन पार्क के पास दिल्ली रोड, कैंप चौक, पुरानी सब्जी मंडी पुल, राजगढ़ रोड, परिजात चौक, बस स्टैंड के सामने, जहाजपुल चौक, बीकानेर चौक पर दिन भर वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

ये बोली अभ्यर्थी
परीक्षा समय पर शुरू हो गई थी। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। पेपर काफी आसान था, मेरे पेपर बहुत अच्छा हुआ है। - हिमांशी, हिसार
परीक्षा में हिंदी व जनरल नॉलेज के प्रश्न काफी आसान थे। रिजनिंग व मैथ के सवाल भी ज्यादा मुश्किल नहीं थे। मेरी परीक्षा बहुत अच्छी हुई है। - कमलेश, किरतान
परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा केंद्र पर कड़े प्रबंध किए गए थे। सही पहचान होने के बाद ही हमें अंदर जाने दिया गया। - सरस्वती, पेटवाड़
बैंच पर एक परीक्षार्थी को बैठाया गया था। सही समय पर परीक्षा शुरू हुई थी। प्रश्न आसान आए हुए थे। गणित के सवाल भी आसान थे। पास होने की उम्मीद है। - कोमल शाहपुर
एचटेट शांतिपूर्ण ढंग से संपन हो गई है। सर्वर डाउन होने से कुछ देर परेशानी पैदा हुई थी जिसको बाद में दुरुस्त कर दिया गया था। नकल रहित परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। परीक्षा के सफल आयोजन में जिला प्रशासन के सभी अधिकारी व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें